"जिम्मेदारी"

               "जिम्मेदारी"

क्या एक उम्र बीत जाने पर आती हैं...?
या इंसान में समझ आने पर आती हैं..?

पर, 
कैसे आती हैं..? 
 जिम्मेदारी 
क्या होती हैं..? 
कब आती हैं..? 

जनाब आप काबिल हो ना हो..! 
पर आती हैं, 
कभी अपनो के बिछ़डने पर, 
कभी खुद को सम्भलाने पर, 
तो कभी किसी को चाहने पर..!

पर जिम्मेदारी आती हैं 
खुद को खुद के लायक समझने पर, 

अब आप कहोगें, 
खुद के लायक..? 
जी जनाब खुद के लायक 

जब आप खुद के लायक हो जाते हो 
तभी किसी दुसरे का जिम्मा आप को दिया जाता हैं, 

चाहे वो कोई काम हो, 
कोई वस्तु हो,
या फिर कोई व्यक्ति..!

पर आखिरकार
वो शब्द आ ही जाता हैं 
जिसे लोग
जिम्मेदारी कहते हैं..। 

तो ये आप पर कब आयेगी..? 
तो बता दूँ 
कभी-भी 
चाहे आप काबिल हो या ना हो..। 

राजकुमार की कलम से... 😊

टिप्पणियाँ